28 वाहन टो किए गए और 24 वाहन सीज

अमर सैनी

नोएडा। जिले में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। इसमें 28 वाहन टो किए गए और 24 वाहनों को सीज किया गया। कुल 7530 ई-चालान किए गए।

यातायात पुलिस ने गोलचक्कर चौक, सेक्टर-15, रजनीगंधा चौक, सेक्टर-18, 125, 62, गौर सिटी-किसान चौक, सूरजपुर, परीचौक और अन्य स्थानों पर अनाधिकृत रूप से चलने वाले, सार्वजनिक मार्गों पर नो-पार्किग में खड़े और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के अंतर्गत कुल 28 वाहन टो किए गए। 24 वाहनों को सीज और 14 वाहनों पर व्हील क्लैम्प लगाया गया।

बिना हेलमेट 4710, बिना सीट बेल्ट 223, तीन सवारी बैठने पर 106, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने के कारण 48, नो पार्किंग में 863, विपरीत दिशा के कारण 603, ध्वनि प्रदूषण की वजह से 36, वायु प्रदूषण के कारण 61, दोषपूर्ण नंबर प्लेट की वजह से 137, लालबत्ती के उल्लंघन पर 284, बिना डीएल 56 और अन्य नियमो की अवहेलना पर 403 वाहनों के चालान किए गए। कुल 7530 ई-चालान किए गए। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने कहा कि लोग यातायात नियमों का पालन करें। यह नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img