मदद के बहाने सड़क हादसे में घायल युवक की मोटरसाइकिल की चोरी

अमर सैनी

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। मानवता को शर्मसार करते हुए कुछ लोगों ने मदद करने के बहाने उसे ऑटो रिक्शा में बैठकर अस्पताल भेजा तथा उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि रोहन पुत्र राजू कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे ,तभी एस्टर चौकी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस घटना उन्हें चोट लगी। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए एक ऑटो रिक्शा में बैठाया और कहा कि तुम आगे आगे चलो हम तुम्हारी मोटरसाइकिल लेकर पीछे से आ रहे हैं। पीड़ित के अनुसार अज्ञात लोगों ने मदद के बहाने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

New Delhi : शीतकालीन सत्र से पहले विदेश दौरे पर उठे सवाल, तीन बड़े बिलों पर टिकी नजर

New Delhi (अमित धर द्विवेदी) : संसद के आगामी शीतकालीन...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img