Hapur News : गढ़-बाबूगढ़ में खाद्य विभाग का छापा, सड़ा पनीर फिंकवाया और सॉस जब्त किया

Hapur News : हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार दोपहर गढ़ और बाबूगढ़ क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान अस्वच्छ तरीके से रखे गए खाद्य पदार्थ मिलने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की। टीम ने तीन अलग-अलग प्रतिष्ठानों से पनीर, क्रीम और सॉस के चार नमूने लिए हैं जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

कुचेसर चौपला स्थित पाल मिल्क प्रोडक्ट पर जांच के दौरान करीब 15 किलो पनीर खराब और गंदी स्थिति में रखा मिला जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। वहीं पाल डेयरी से क्रीम का नमूना लिया गया। गढ़ के चोपड़ा में सिंघल किराना स्टोर पर 100 किलो सॉस संदिग्ध हालत में मिला जिसे सीज कर दिया गया और वहां से सॉस के दो नमूने लिए गए। इसके अलावा गढ़ रोड स्थित एक केले के गोदाम में करीब 10 कैरेट सड़े हुए केले मिले जिन्हें फिंकवा दिया गया और संचालक को सफाई रखने की हिदायत दी गई।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि जिले में खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी दुकानदारों को साफ सफाई और मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img