Greater Noida Crime: शराब के नशे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Greater Noida Crime: शराब के नशे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के कानपुर गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में घायल महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, कानपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे उनके पड़ोसी दिनेश ने कथित तौर पर शराब के नशे में उनकी मां लज्जा देवी के साथ बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। जब बुजुर्ग महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस घटना में लज्जा देवी घायल हो गईं।

शिकायत के अनुसार, मारपीट करने के बाद आरोपी दिनेश महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल लज्जा देवी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

पुष्पेंद्र की शिकायत पर रबूपुरा पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब छह बजे दिनेश के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img