Hapur News : हापुड़ में सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता और सरकारी योजनाओं का प्रचार तेज

Hapur News : हापुड़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में लगातार साफ सफाई का काम किया जा रहा है।

जिले के सभी विकास खंडों में विभिन्न विभागों की ओर से शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें प्रोबेशन, स्वास्थ्य, पंचायत राज, पोषण और विद्युत विभाग शामिल हैं। शिविरों में आम लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभार्थी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग उनका लाभ ले सकें।

इसी अभियान के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। सदर विधायक विजय पाल आढ़ती, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। छात्राओं ने अपनी चित्रकला के जरिए स्वच्छता और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।

इसके साथ ही विकास खंड हापुड़ में ब्लॉक प्रमुख की उपस्थिति में महायज्ञ का आयोजन किया गया। अधिकारियों के अनुसार इस अभियान के दौरान प्रतिदिन सेवा से जुड़े अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img