Noida Crime: नोएडा में 22 दिन से लापता किशोरी, परिजनों ने पुलिस पर देरी का लगाया आरोप

Noida Crime: नोएडा में 22 दिन से लापता किशोरी, परिजनों ने पुलिस पर देरी का लगाया आरोप

नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी के 22 दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि किशोरी के लापता होने से पहले उसके साथ गंभीर अपराध हुआ था और पुलिस से शिकायत करने के बावजूद मामला दर्ज करने में देरी की गई। पुलिस ने अब अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

महोबा निवासी किशोरी का परिवार फेज-2 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है। किशोरी के पिता सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। परिवार के मुताबिक, 23 अगस्त को किशोरी की तबीयत खराब हुई थी। उपचार के दौरान परिजनों को पता चला कि वह करीब दो माह की गर्भवती थी।

किशोरी के पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सुमित और राहुल ने उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ यौन अपराध किया था। परिवार का कहना है कि इस संबंध में फेज-2 थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने के बजाय उन्हें कथित तौर पर टालती रही और तहरीर बदलने का दबाव बनाया गया।

परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान 13 सितंबर को किशोरी अचानक लापता हो गई। पिता का आरोप है कि सुमित और राहुल समेत अन्य लोगों ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया। इस मामले में पड़ोस में रहने वाले गोंडा नाम के युवक पर भी आरोप लगाया गया है कि उसने किशोरी को ले जाने में साथ दिया।

किशोरी के लापता होने के बाद परिवार ने दोबारा पुलिस से संपर्क किया। परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद कई दिनों तक मामला दर्ज नहीं किया गया। बाद में 22 सितंबर को पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।

किशोरी के पिता ने अपनी बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस से बेटी को जल्द से जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है। वीडियो में उन्होंने बेटी की बरामदगी नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है।

पुलिस का कहना है कि किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं और उसे जल्द बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम की भी जांच कर रही है।

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img