Snake Rescue: ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट परिसर में निकला सांप, फौजी ने पैर से दबाया तो वन विभाग ने पकड़ा

Snake Rescue: ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट परिसर में निकला सांप, फौजी ने पैर से दबाया तो वन विभाग ने पकड़ा

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को अचानक सांप निकलने से वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सांप कलेक्ट्रेट परिसर के गार्डन एरिया में पहुंच गया था। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग की टीम को दी।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। गार्डन एरिया में काफी हरियाली होने के कारण सांप को तलाशने और पकड़ने में कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सांप लगातार हरियाली के बीच छिपने की कोशिश कर रहा था।

इसी दौरान वहां एक फौजी भी पहुंच गया। सामने आई जानकारी के अनुसार, फौजी ने सांप को अपने पैर से दबाकर उसे नियंत्रित कर लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।

वन विभाग की टीम सांप को अपने साथ ले गई और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया। सांप के कलेक्ट्रेट परिसर में निकलने की घटना के कारण कुछ समय के लिए वहां गहमागहमी का माहौल बना रहा। सांप के पकड़े जाने के बाद कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img