Hapur News : हापुड़-नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस में आग से हड़कंप, सभी यात्री सुरक्षित

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास दिल्ली से बरेली जा रही रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। बस से धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। रुहेलखंड डिपो की इस बस के चालक बिजेंद्र ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को हाईवे किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

बताया जा रहा है कि घटना रात करीब साढ़े दस बजे की है। शॉर्ट सर्किट के कारण बस के एक हिस्से में आग लग गई थी। यात्रियों के नीचे उतरने के बाद चालक ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से आग बस के दूसरे हिस्सों तक नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों के लिए दूसरी बस का इंतजाम कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया। आग से प्रभावित बस को फिलहाल हाईवे किनारे सुरक्षित खड़ा कराया गया है। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि आग मामूली थी और समय रहते काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img