New Delhi : भागीरथी संस्था की रजत जयंती पर मंडी हाउस में भव्य सम्मान समारोह, समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सम्मानित

New Delhi : नई दिल्ली में सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था भागीरथी ने अपनी रजत जयंती के अवसर पर मंडी हाउस स्थित एलटीजी सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया जिनमें अधिकारी, शिक्षक, वकील, खिलाड़ी, कलाकार और अन्य विधाओं में पारंगत लोग शामिल थे।

इस अवसर पर पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पद्मश्री कवि अशोक चक्रधर, कलाकार फूल सिंह और दिल्ली की डिप्टी मेयर मोनिका सहित समाज की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जिस सुंदर ढंग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है और जिस तरह लोग इसमें आनंद ले रहे हैं उसके लिए भागीरथी संस्था के पदाधिकारी और पूरी टीम बधाई की पात्र है। वह समाज के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि वह लंबे समय से भागीरथी के कार्यक्रमों में आते रहे हैं और महंत पंडित सुरेश शर्मा से उनका विशेष लगाव है। धर्म कर्म के साथ उनमें जो समाज सेवा का भाव है वह बेहद सराहनीय है।

दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि जब योग्य लोगों को सम्मान मिलता है तो अच्छा लगता है। समाज में जो लोग अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर पंडित सुरेश शर्मा ने कहा कि यह सभी कार्यक्रम सभी लोगों के सहयोग से होते हैं और सब इसे अपना मानकर काम करते हैं जिसके कारण इसे भव्य रूप दिया जा पाता है। इसके लिए उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img