Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे खड़ी प्राइवेट बस में लगी भीषण आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे खड़ी प्राइवेट बस में लगी भीषण आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव में शुक्रवार देर रात सड़क किनारे खड़ी एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धूकर जलने लगी। सड़क किनारे बस में आग लगने से आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने बस में आग लगी देख तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। बस में आग काफी तेजी से फैल चुकी थी, जिसके चलते दमकल कर्मियों को आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब आधे घंटे का समय लगा।

राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय बस के अंदर कोई मौजूद नहीं था। इस कारण हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास खड़े अन्य वाहनों या नजदीकी क्षेत्र में आग फैलने का खतरा टल गया।

शुरुआती जांच में बस में आग लगने की वजह जलती हुई बीड़ी या सिगरेट को माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी बस जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बस में आग किन परिस्थितियों में लगी और उस समय वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें