Software Engineer Death: ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश

Software Engineer Death: ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश

ग्रेटर नोएडा में मंगलवार सुबह नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। हादसा सेक्टर-144 मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। मृतक की पहचान परविंदर चौधरी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले थे और ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर में रहते थे।

पुलिस के अनुसार, परविंदर एडवंट बिल्डिंग के पास स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे वह बाइक से अपने बीटा-1 स्थित घर की ओर जा रहे थे। सेक्टर-144 मेट्रो स्टेशन के नजदीक पहुंचने पर उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

थाना सेक्टर-142 के प्रभारी संजय कुमार सिंह के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आई है। टक्कर गंभीर होने के कारण परविंदर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई। मृतक के भाई अरविंद की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

अब पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वाहन और चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img