Sub Registrar Posting: गौतमबुद्ध नगर में तीन नए सब रजिस्ट्रार तैनात, जेवर का महीनों से खाली पद भी भरा

Sub Registrar Posting: गौतमबुद्ध नगर में तीन नए सब रजिस्ट्रार तैनात, जेवर का महीनों से खाली पद भी भरा

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में निबंधन विभाग के तीन सब रजिस्ट्रार पदों पर नई तैनाती की गई है। दादरी, सदर और जेवर सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें जेवर का सब रजिस्ट्रार पद पिछले कई महीनों से खाली चल रहा था, जिसे अब भर दिया गया है।

एआईजी द्वितीय ब्रिजेश कुमार ने बताया कि दादरी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में शक्ति गर्ग को तैनात किया गया है। वहीं सेक्टर गामा-2 स्थित सदर सब रजिस्ट्रार कार्यालय की जिम्मेदारी शाश्वत सिंह को दी गई है।

जेवर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में लंबे समय से रिक्त पद पर हिमानी मुदगल की नियुक्ति की गई है। नई तैनाती के बाद जेवर क्षेत्र में रजिस्ट्री और निबंधन से जुड़े कार्यों के संचालन में तेजी आने की उम्मीद है।

अधिकारियों के मुताबिक शक्ति गर्ग, शाश्वत सिंह और हिमानी मुदगल तीनों की सब रजिस्ट्रार के रूप में यह पहली तैनाती है। तीनों अधिकारियों को संबंधित कार्यालयों की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में यह बदलाव पूर्व में तैनात अधिकारियों की पदोन्नति के बाद हुआ है। दादरी में सब रजिस्ट्रार रहे विकास गौतम की पदोन्नति कर उन्हें हाथरस का एआईजी निबंधन बनाया गया है।

इसी तरह सदर सब रजिस्ट्रार प्रेम प्रकाश सिंह को भी पदोन्नति मिली है। उन्हें गाजियाबाद में एआईजी निबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई नियुक्तियों के बाद दादरी, सदर और जेवर तीनों प्रमुख निबंधन कार्यालयों में अधिकारियों की तैनाती पूरी हो गई है। इससे संपत्ति पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और अन्य निबंधन संबंधी कार्यों को नियमित रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img