परिवार के साथ मारपीट कर घर पर पथराव किया

अमर सैनी

नोएडा। साकीपुर गांव में अधिवक्ता के परिवार के साथ मारपीट और पथराव करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पथराव में कई लोगों को चोट आई। इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
एडवोकेट अंकित शर्मा ने सूरजपुर पुलिस को बताया कि वह पिता के साथ नए घर से पुराने घर की तरफ जा रहे थे। इस बीच शराब के नशे में धुत गांव का रहने वाला बिंदर बिना वजह गाली-गलौज करने लगा। अधिवक्ता ने विरोध जताया तो आरोपी अपने साथियों को साथ लेकर उनके घर पहुंच गया। आरोपियों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंके। पथराव में कई लोग घायल हो गए और कुछ सामान भी टूट गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी बिंदर, कल्लू, उत्तम, सूरज और शशी समेत सात नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक आरोपी घर के बाहर लगे सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img