ढाबा मालिक के नाबालिग बेटे का अपहरण

अमर सैनी

नोएडा। कार सवार आरोपियों ने ऐच्छर इलाके के ढाबा संचालक के नाबालिग बेटे का अपहरण कर लिया। बुधवार को हुई वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपियों के साथ युवती भी दिखाई दे रही है। वहीं पुलिस का दावा है कि ढाबा संचालक का बेटा अपनी मर्जी से कार में बैठकर गया है। पुलिस उसे जल्द ढूंढ निकालने का दावा कर कर रही है।
पुलिस को दी जानकारी में थाना बीटा-2 क्षेत्र के शिवा ढाबा के संचालक ने कहा कि बुधवार को दोपहर में वह किसी काम से मार्केट गए थे। उस समय उसका 15 वर्षीय बेटा ढाबे पर बैठा हुआ था। दोपहर बाद स्कोडा कार में सवार कुछ लोग ढाबे पर आए। उन्होंने उसके बेटे को पास में बुलाया। आरोप है कि कार के पास जाते ही कार सवार आरोपियों ने उनके बेटे को धक्का देकर गाड़ी में बैठा लिया। इस काम में आरोपियों के साथ मौजूद एक युवती ने भी उनकी मदद कर रही थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में बताई गई गाड़ी की तलाश शुरू कर दी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की। पुलिस का दावा है के ढाबा संचालक का बेटा अपनी मर्जी से चला गया है। थाना बीटा-2 के प्रभारी का कहना है कि जिस सीसीटीवी में घटना के कैद होने की बात कही जा रही है हमने उसकी जांच की है। प्रथम दृष्टया देखने से यह लग रहा है कि किशोर खुद गाड़ी में बैठकर जा रहा है। मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img