एयर मार्शल नागेश कपूर ने संभाला एओसी-इन-सी ट्रेनिंग कमांड का कार्यभार 

नई दिल्ली, 1 मई ( टॉप स्टोरी न्यूज़ नेटवर्क ): एयर मार्शल नागेश कपूर ने बुधवार को एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) ट्रेनिंग कमांड (टीसी) का पदभार संभाला। उन्होंने भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम 1986 में ज्वाइन की थी। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। एयर मार्शल नागेश कपूर को एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और फाइटर कॉम्बैट लीडर के रूप में 3400 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है।

उन्होंने पाकिस्तान में भारत के रक्षा अताशे के रूप में एक राजनयिक कार्यभार भी संभाला है। कपूर को 2008 में वायु सेना पदक और 2022 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। अपने शानदार करियर के दौरान, एयर मार्शल ने सेंट्रल सेक्टर में एक लड़ाकू स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर, पश्चिमी सेक्टर में एक फ्लाइंग बेस के स्टेशन कमांडर और एक प्रमुख एयर बेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग के तौर पर काम किया है।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img