Khelo India Dialogue: ‘खेल की बात, मोदी के साथ’ में युवा खिलाड़ियों से संवाद करेंगे पीएम मोदी, 1,500 से अधिक संस्थान होंगे शामिल

Khelo India Dialogue: ‘खेल की बात, मोदी के साथ’ में युवा खिलाड़ियों से संवाद करेंगे पीएम मोदी, 1,500 से अधिक संस्थान होंगे शामिल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशभर के युवा खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को खेलों के भविष्य से जोड़ने के लिए 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया डायलॉग- खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से युवा खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। खेलों के विकास से लेकर वर्ष 2036 के ओलंपिक की तैयारियों और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका तक विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की गई है। देशभर के 1,500 से अधिक आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, एम्स, मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को इससे जोड़ा जाएगा। इन संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी, युवा खिलाड़ी और खेल क्षेत्र से जुड़े लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों की भागीदारी भी रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के दौरान युवाओं से खेल और देश के भविष्य को लेकर संवाद करेंगे। इसमें भारत में खेलों के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित करने जैसे विषय प्रमुखता से शामिल होंगे। विशेष रूप से जमीनी स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर मंथन किया जाएगा।

संवाद में वर्ष 2036 के ओलंपिक को लेकर भारत की दीर्घकालिक खेल तैयारियों पर भी चर्चा होगी। इसमें कम उम्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की वैज्ञानिक तरीके से पहचान करने, उनके प्रशिक्षण, फिटनेस, पोषण और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक तथा स्पोर्ट्स साइंस के इस्तेमाल जैसे विषयों पर विचार किया जाएगा।

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा युवा नेतृत्व और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर केंद्रित रहेगा। इसके माध्यम से युवाओं को खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

‘खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम में देश के कई दिग्गज खिलाड़ियों की भागीदारी भी प्रस्तावित है। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, मुक्केबाज मैरी कॉम, ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग और दिग्गज एथलीट पीटी उषा समेत कई प्रसिद्ध खिलाड़ी युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।

दिग्गज खिलाड़ियों के अनुभवों के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा, प्रशिक्षण, मानसिक मजबूती और खेल जीवन में आने वाली चुनौतियों के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य खेलों को युवाओं के बीच और व्यापक बनाना तथा भविष्य के लिए मजबूत खेल संस्कृति तैयार करना है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img