Road Accident: दादरी जीटी रोड पर ट्रक कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की इलाज के दौरान मौत

Road Accident: दादरी जीटी रोड पर ट्रक कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की इलाज के दौरान मौत

नोएडा। दादरी स्थित जीटी रोड पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास ट्रक कंटेनर और बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक कंटेनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर के सनोटा गांव निवासी नगेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका भतीजा बॉबी गाजियाबाद में काम करता था। 19 अगस्त को बॉबी अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से गाजियाबाद से अपने गांव लौट रहा था।

दादरी जीटी रोड पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे ट्रक कंटेनर के चालक ने बॉबी की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बॉबी बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद घायल बॉबी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसका इलाज कैलाश अस्पताल में किया जा रहा था, लेकिन 20 अगस्त को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के परिजन की शिकायत पर ट्रक कंटेनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img