Greater Noida Crime: दादरी में चोरी का एल्युमिनियम तार और पिकअप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida Crime: दादरी में चोरी का एल्युमिनियम तार और पिकअप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। कोतवाली दादरी क्षेत्र में पुलिस ने जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब चार कुंतल चोरी का एल्युमिनियम तार, एक चाकू और महिंद्रा पिकअप वाहन बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा के अनुसार पुलिस टीम शाहपुर गांव की पुलिया के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान कच्चे रास्ते की ओर से एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने वाहन को रुकने का इशारा किया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में करीब चार कुंतल एल्युमिनियम का तार मिला।

पिकअप में दिल्ली के सीलमपुर निवासी मोहम्मद आसिफ और अमरोहा के करनपुर गांव निवासी चंद्रशेखर सवार थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने बरामद एल्युमिनियम तार चोरी का होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img