Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Robbery Case: 80 हजार की लूट का पर्दाफाश, 46,250 रुपये के साथ आरोपी गिरफ्तार

Robbery Case: 80 हजार की लूट का पर्दाफाश, 46,250 रुपये के साथ आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मलकपुर गांव स्थित ओम शांति जनसेवा केंद्र में हुई 80 हजार रुपये की लूट का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दादरी की काशीराम कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय ओमकार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट की रकम में से 46,250 रुपये, वारदात में इस्तेमाल लाइटरनुमा पिस्टल और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पुलिस अब फरार दूसरे आरोपी मोनू की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता के अनुसार, 13 अगस्त की दोपहर मलकपुर गांव स्थित ओम शांति जनसेवा केंद्र पर दो नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंचे थे। उस समय जनसेवा केंद्र का संचालक किसी काम से बाहर गया हुआ था और उसका कर्मचारी दुकान पर मौजूद था। आरोपियों ने हथियार दिखाकर कर्मचारी को डराया और गल्ले में रखे करीब 80 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आईटीबीपी के सामने सर्विस रोड से ओमकार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 46,250 रुपये बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक बरामद रकम लूट की वारदात से संबंधित है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लाइटरनुमा पिस्टल और बिना नंबर की बाइक भी मिली है।

पहले की रेकी, फिर साथी के साथ बनाई लूट की योजना

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ओमकार ने बताया कि वारदात से पहले वह किसी काम से जनसेवा केंद्र गया था। इसी दौरान उसने संचालक को गल्ले में रुपये रखते हुए देख लिया था। इसके बाद उसने अपने साथी मोनू को इसकी जानकारी दी और दोनों ने जनसेवा केंद्र को निशाना बनाने की योजना तैयार की।

13 अगस्त को संचालक के बाहर जाने के बाद दोनों आरोपी हेलमेट पहनकर जनसेवा केंद्र पहुंचे। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने शर्ट के ऊपर दूसरी शर्ट पहन रखी थी। मौके पर मौजूद कर्मचारी को हथियार दिखाकर दोनों ने गल्ले में रखी करीब 80 हजार रुपये की रकम लूट ली और बाइक से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में ओमकार ने बताया कि लूट की रकम में से उसने 60 हजार रुपये अपने पास रखे थे, जबकि 20 हजार रुपये अपने साथी मोनू को दिए थे। पुलिस अब मोनू की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें