Bulandshahar : बुलंदशहर में हुआ त्यागी, मुस्लिम त्यागी और ब्राह्मण एकता सम्मेलन, राकेश त्यागी बोले- एकता रचेगी इतिहास

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : स्याना के स्टेट हाईवे स्थित नवरत्न फार्म हाउस में बुधवार को त्यागी, मुस्लिम त्यागी और ब्राह्मण एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में तीनों समाज के नगर और क्षेत्र से सैकड़ों लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता राकेश त्यागी ने कहा कि त्यागी, मुस्लिम और ब्राह्मण एकता आगामी विधानसभा चुनाव में स्याना विधानसभा सीट से जीत हासिल कर इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि एकता ताकत की सबसे बड़ी पूंजी है। इसलिए तीनों समाज के लोगों को एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में एकता का परिचय देना होगा।

सम्मेलन के दौरान मौजूद वक्ताओं ने तीनों समाज के लोगों से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में राकेश त्यागी के हाथ मजबूत करने और एकता के साथ रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी चुन्ने खां त्यागी ने की जबकि संचालन फारुख मेवाती ने किया। सम्मेलन में डॉक्टर शिव कुमार शास्त्री, अशोक त्यागी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी नरेंद्र त्यागी, अनिल त्यागी, शिव भगवान त्यागी, हाजी महबूब चौधरी, निर्दोष प्रधान, देवेंद्र शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, संजय त्यागी, अरविंद शर्मा, शेरु त्यागी, रामकुमार त्यागी, खालिद लतीफ, डॉक्टर रहीस मलिक, कपीश त्यागी, अंकुर त्यागी और डॉक्टर सुरेश चंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img