NPCL Theft: एनपीसीएल के बिजली पोल से लोहे की एंगल चोरी करने वाले चार गिरफ्तार, टाटा ऐस, सीढ़ी और 50 किलो लोहा बरामद

NPCL Theft: एनपीसीएल के बिजली पोल से लोहे की एंगल चोरी करने वाले चार गिरफ्तार, टाटा ऐस, सीढ़ी और 50 किलो लोहा बरामद

नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने एनपीसीएल (NPCL) के बिजली पोल से लोहे की एंगल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया करीब 50 किलोग्राम लोहा, वारदात में इस्तेमाल किया जाने वाला टाटा ऐस लोडर, सीढ़ी तथा अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने इससे पहले इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि 4 अगस्त 2026 की रात आरसी ग्रीन के पास अज्ञात चोरों ने एनपीसीएल के बिजली पोल से लोहे की एंगल चोरी कर ली थी। मामले में एनपीसीएल के अधिकृत अधिकारी (जेई) की शिकायत पर थाना सूरजपुर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 5 अगस्त को मिग्सन विलासा रोड के पास दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार सैनी, सुरेंद्र सिंह, शिवा यादव और आदित्य राज के रूप में हुई है। सभी आरोपी वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-1 और दादरी क्षेत्र में रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लोहा, टाटा ऐस वाहन, सीढ़ी और अन्य उपकरण बरामद कर लिए गए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के पुराने मामलों की भी जांच की जा रही है।

YouTube Keywords: NPCL Theft, Greater Noida Crime, Surajpur Police, Iron Theft, Noida Crime


 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img