Noida Airport: एयरपोर्ट से खरीदे लड्डू में निकली फफूंदी, यात्री ने सोशल मीडिया पर उठाया मामला

Noida Airport: एयरपोर्ट से खरीदे लड्डू में निकली फफूंदी, यात्री ने सोशल मीडिया पर उठाया मामला

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थित एक मिठाई की दुकान से खरीदे गए पैक्ड लड्डू में फफूंदी मिलने का मामला सामने आया है। यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत दर्ज कर विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई और धनवापसी की मांग की है। मामले के सामने आने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी प्रतिक्रिया देते हुए यात्री से संपर्क विवरण साझा करने का अनुरोध किया है।

यात्री स्वप्निल गांधी ने बताया कि उन्होंने दोपहर करीब दो बजे एयरपोर्ट के टर्मिनल स्थित लाल स्वीट्स से घी ड्राई फ्रूट बूंदी लड्डू क एक पैकेट खरीदा था। घर पहुंचकर जब उन्होंने पैकेट खोला तो अधिकांश लड्डुओं पर फफूंदी लगी हुई थी और उनमें से तेज दुर्गंध आ रही थी। उनका कहना है कि मिठाई पूरी तरह खाने योग्य नहीं थी।

शिकायत के अनुसार पैकेट पर पैकेजिंग की तारीख 6 जून दर्ज थी, जबकि उपयोग की अंतिम तिथि 6 अगस्त अंकित थी। उत्पाद की अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) 799 रुपये लिखी हुई थी।

स्वप्निल गांधी ने एक्स पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आधिकारिक हैंडल को टैग करते हुए विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें भुगतान की गई राशि वापस दिलाने की मांग की।

मामले के संज्ञान में आने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और शिकायतकर्ता से संपर्क विवरण साझा करने का अनुरोध किया, ताकि संबंधित टीम मामले की जांच कर उचित कार्रवाई कर सके। हालांकि समाचार लिखे जाने तक यात्री ने अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं की थी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img