Fire: कासा वुडस्टॉक सोसाइटी में फ्लैट की रसोई में आग, फायर सिस्टम पर उठे सवाल

Fire: कासा वुडस्टॉक सोसाइटी में फ्लैट की रसोई में आग, फायर सिस्टम पर उठे सवाल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कासा वुडस्टॉक सोसाइटी के एक फ्लैट की रसोई में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग बुझाने के दौरान कॉरिडोर में लगे फायर पाइप से पानी नहीं आने का आरोप लगाया गया। बाद में दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।

फ्लैट मालिक पूनम शर्मा ने बताया कि फ्लैट फिलहाल खाली था और उसकी चाबी एक ब्रोकर के पास थी। धुआं निकलता देख लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन फायर पाइप में पानी नहीं आया। इसके बाद बाल्टियों और बाथरूम के पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने आग पर नियंत्रण पाया।

पूनम शर्मा का आरोप है कि फ्लैट में लगे स्प्रिंकलर और स्मोक डिटेक्टर भी काम नहीं कर सके, जिससे नुकसान बढ़ गया। उन्होंने बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। वहीं सोसाइटी के मेंटेनेंस प्रबंधन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि फायर पाइप लाइन, स्प्रिंकलर और स्मोक डिटेक्टर सभी सही तरीके से काम कर रहे थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img