Noida Court: 13 साल पुराने वैवाहिक विवाद में साक्ष्यों के अभाव में तीनों आरोपी बरी

Noida Court: 13 साल पुराने वैवाहिक विवाद में साक्ष्यों के अभाव में तीनों आरोपी बरी

नोएडा। करीब 13 वर्ष पुराने वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले में अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर तीनों आरोपियों को बरी कर दिया। न्यायालय ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में असफल रहा।

परिवादी उमाशंकर झा ने वर्ष 2012 में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी वर्ष 2011 से सेक्टर-45 स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में एक अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि पत्नी ने दूसरी शादी कर ली और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।

सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि गवाहों के बयानों में कई विरोधाभास थे और मारपीट की घटना के समर्थन में कोई स्वतंत्र गवाह प्रस्तुत नहीं किया गया। दूसरी शादी के आरोप को साबित करने के लिए भी पर्याप्त कानूनी साक्ष्य नहीं दिए गए। इन आधारों पर अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img