Greater Noida: 24 लाख रुपये के विवाद में व्यक्ति ने की आत्महत्या, सुसाइड वीडियो में दोस्त पर लगाए गंभीर आरोप

Greater Noida: 24 लाख रुपये के विवाद में व्यक्ति ने की आत्महत्या, सुसाइड वीडियो में दोस्त पर लगाए गंभीर आरोप

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में 24 लाख रुपये के लेनदेन विवाद से परेशान एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले बनाए गए वीडियो में उसने अपने दोस्त को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय नवीन शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उन्होंने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अपना प्लॉट बेचने के बाद मिली करीब 24 लाख रुपये की रकम अपने दोस्त यशपाल शर्मा के पास रखवाई थी। आरोप है कि यशपाल ने रकम वापस नहीं की और लगातार धमकियां देता रहा। मानसिक तनाव में आकर नवीन शर्मा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के वीडियो में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और दनकौर पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img