Power: बिजली संकट पर किसानों का आंदोलन तेज, 4 अगस्त से NPCL कार्यालय पर महापंचायत और अनिश्चितकालीन धरना

Power: बिजली संकट पर किसानों का आंदोलन तेज, 4 अगस्त से NPCL कार्यालय पर महापंचायत और अनिश्चितकालीन धरना

नोएडा के जेवर क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। किसान एकता संघ ने NPCL पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 4 अगस्त से कंपनी कार्यालय पर महापंचायत और अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने बताया कि 27 जुलाई को NPCL अधिकारियों और एसडीएम के साथ हुई बैठक में पवन एनक्लेव और कुलेसरा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर लगाने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ। इससे क्षेत्र के लोगों को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 4 अगस्त तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाए गए और अन्य लंबित मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। बैठक में संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई और नवीन भाटी को किसान एकता संघ का जिला सचिव (युवा) नियुक्त किया गया।

 

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img