Noida RTO: यूपी-16FV सीरीज के आकर्षक नंबरों की नीलामी के नतीजे 3 अगस्त को होंगे जारी

Noida RTO: यूपी-16FV सीरीज के आकर्षक नंबरों की नीलामी के नतीजे 3 अगस्त को होंगे जारी

नोएडा में निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी-16FV के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की ऑनलाइन नीलामी पूरी हो चुकी है। अब इस नीलामी के परिणाम 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। वाहन मालिक अपने आवेदन का परिणाम परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

परिवहन विभाग के अनुसार नीलामी के बाद जो नंबर आवंटित नहीं हो पाएंगे, उन्हें ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक वाहन मालिक निर्धारित आधार मूल्य जमा कर ऐसे नंबर अपने नाम बुक करा सकेंगे।

इसके अलावा सामान्य पसंदीदा नंबरों की बुकिंग भी जारी रहेगी। दोपहिया वाहनों के लिए सामान्य पसंदीदा नंबर का शुल्क 1,000 रुपये तथा चारपहिया वाहनों के लिए 5,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें और निर्धारित समय के भीतर प्रक्रिया पूरी करें।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img