CCTV Theft Case: दुकान में चोरी करने वाला युवक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबोचा

CCTV Theft Case: दुकान में चोरी करने वाला युवक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबोचा

नोएडा। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में परचून की दुकान से लगातार सामान चोरी होने की शिकायत के बाद दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में चोरी करते नजर आए युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

सेक्टर-127 स्थित बख्ताबरपुर गांव निवासी सुबोध कुमार साह ने पुलिस को बताया कि वह किराये के मकान में रहकर परचून की दुकान चलाते हैं। पिछले कई दिनों से उनकी दुकान से सिगरेट, पान मसाला समेत अन्य सामान चोरी हो रहा था। लगातार चोरी होने के बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

फुटेज देखने पर उन्हें जानकारी हुई कि करण नाम का युवक दुकान में चोरी कर रहा है। इसके बाद दुकानदार ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी किया गया काफी सामान भी बरामद हुआ।

आरोपी को पकड़ने के बाद पीड़ित उसे लेकर थाने पहुंचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img