Noida Accident: सैर पर निकले व्यक्ति की टेंपो की टक्कर से मौत, चालक की तलाश

Noida Accident: सैर पर निकले व्यक्ति की टेंपो की टक्कर से मौत, चालक की तलाश

नोएडा। सेक्टर-32 अंडरपास के पास मंगलवार शाम सैर करने निकले एक व्यक्ति को पीछे से आए छोटे टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन के नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सेक्टर-35 स्थित मोरना गांव निवासी सुनीता ने सेक्टर-24 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पति मनोज 28 जुलाई की शाम घर से टहलने के लिए निकले थे। वह नोएडा सिटी सेंटर के सेक्टर-32 अंडरपास के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आए एक छोटे टेंपो के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने टेंपो का नंबर नोट कर लिया और घायल मनोज को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सेक्टर-50 स्थित नियो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल और वाहन से संबंधित उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपी चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img