Greater Noida Crime: 100 से ज्यादा चाबियां, 12 लाख के जेवर और 1.1 किलो गांजा बरामद

Greater Noida Crime: 100 से ज्यादा चाबियां, 12 लाख के जेवर और 1.1 किलो गांजा बरामद

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 100 से ज्यादा चाबियां, करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 1.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी के साथ-साथ गांजा तस्करी में भी सक्रिय था।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी रवि शंकर निम ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने आरोपी को सिटी पार्क, नवादा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अलीगढ़ निवासी साहिल पुत्र रज्जाक के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की।

बंद मकानों की रेकी कर करता था चोरी

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि साहिल मोटरसाइकिल से अलग-अलग कॉलोनियों और सेक्टरों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करता था। जिस मकान में ताला लगा होता था, उसे निशाना बनाकर वह मौका देखकर चोरी करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास बड़ी संख्या में चाबियां थीं, जिनका इस्तेमाल वह मकानों के ताले खोलने में करता था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले ग्रेटर नोएडा के अल्फा सेक्टर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अब पुलिस उससे अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमता था आरोपी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि साहिल अपनी पहचान छिपाने के लिए मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलता था। इससे पुलिस और स्थानीय लोगों को उसकी पहचान करने में मुश्किल हो सके। चोरी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इसी बाइक से वह अलग-अलग इलाकों में गांजे की सप्लाई भी करता था।

चोरी के जेवर के साथ गांजा बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा उसके पास से 1.1 किलोग्राम गांजा भी मिला है। पुलिस अब बरामद आभूषणों को पूर्व में दर्ज चोरी के मामलों से जोड़कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के आधार पर चोरी और गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img