Senior Citizens: जलवायु टावर्स की पहल की सांसद ने की सराहना

Senior Citizens: जलवायु टावर्स की पहल की सांसद ने की सराहना

नोएडा। सेक्टर-47 स्थित जलवायु टावर्स आरडब्ल्यूए की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए मासिक वरिष्ठ नागरिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. महेश शर्मा ने हिस्सा लिया और आरडब्ल्यूए की पहल की सराहना की।

डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में वरिष्ठ नागरिकों के बीच बढ़ता अकेलापन समाज के सामने गंभीर चुनौती बन रहा है। ऐसे कार्यक्रम बुजुर्गों को सामाजिक जुड़ाव, सम्मान और अपनापन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमित रूप से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।

सांसद ने आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ज्योति डी. त्रिपाठी की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से प्रत्येक माह वरिष्ठ नागरिक मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के जन्मदिन समारोह, स्वास्थ्य जागरूकता और आपसी संवाद जैसी गतिविधियां शामिल की जाती हैं।

डॉ. महेश शर्मा ने इसे अनूठी पहल बताते हुए कहा कि इससे अन्य आरडब्ल्यूए को भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रेरणा मिल सकती है।

कार्यक्रम में फोनरवा के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोक शर्मा और भाजपा मंडल प्रभारी नीरज चौधरी भी मौजूद रहे। आरडब्ल्यूए की ओर से अध्यक्ष ज्योति डी. त्रिपाठी, अमित भट्टाचार्जी, गौरव अत्री, ऋषि जैन, अंकुर भटनागर और संयुक्त कोषाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने सहभागिता की।

 

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img