Noida Civic Issues: बरौला में बदहाली दिखाकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेरा

Noida Civic Issues: बरौला में बदहाली दिखाकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेरा

नोएडा। शिकायतों और लगातार दिए जा रहे प्रार्थनापत्रों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने से सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव के ग्रामीणों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे एकत्र हुए और नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में महीनों से सीवर लाइनें चोक हैं और जगह-जगह सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, जलभराव और गंदगी के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। दूसरी ओर कई स्थानों पर सड़कें उखड़ी हुई हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल-3 के प्रभारी आरके शर्मा, वर्क सर्कल-8 के प्रभारी रोहित कुमार और जलखंड-3 के प्रभारी पीसी सेन मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों के पहुंचते ही ग्रामीण उन्हें गांव के अंदर ले गए और मौके पर बदहाल सड़कों, चोक सीवर लाइनों तथा गंदे पानी से भरी गलियों की स्थिति दिखाई। ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबे समय से शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे नोएडा प्राधिकरण कार्यालय का घेराव करेंगे। उनका कहना था कि केवल आश्वासन से अब काम नहीं चलेगा और उन्हें जमीन पर काम दिखाई देना चाहिए।

किसान संगठन भी प्रदर्शन में शामिल

ग्रामीणों की समस्याओं के समर्थन में किसान संगठन के प्रतिनिधि भी प्रदर्शन में शामिल हुए। गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि ग्रामीणों ने अधिकारियों को एलिवेटेड रोड के नीचे मुख्य मार्ग, जूस कॉर्नर से डीएससी रोड और चौहान चौपाल तक की स्थिति दिखाई।

इसके अलावा गांव की अंदरूनी गलियों, सीवर, नालों और जलभराव वाले स्थानों का भी निरीक्षण कराया गया। ग्रामीणों का कहना था कि कई स्थानों पर कीचड़, गंदा पानी और टूटी सड़कें लोगों के लिए रोजाना परेशानी का कारण बनी हुई हैं।

दो महीने में समाधान का आश्वासन

मौके के निरीक्षण के बाद ग्रामीणों ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए दो महीने का समय मांगा।

ग्रामीणों ने कहा कि सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से स्कूली बच्चे फिसलकर गिर रहे हैं। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए घर से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन में हरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश गुर्जर, राजकुमार मोनू, चमन चौहान, आशीष चौहान, सुनील बैसोया, शिवकुमार, महेश बैसोया, पप्पू कश्यप, अंकुर कश्यप, सतेंद्र सिंह और उमेश चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img