GST Meeting: उद्यमियों ने जीएसटी अधिकारियों के सामने रखीं समस्याएं, समाधान का मिला भरोसा

GST Meeting: उद्यमियों ने जीएसटी अधिकारियों के सामने रखीं समस्याएं, समाधान का मिला भरोसा

ग्रेटर नोएडा में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा चैप्टर द्वारा आयोजित उद्यमी-जीएसटी अधिकारी संवाद गोष्ठी में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने जीएसटी व्यवस्था से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने सभी सुझावों और शिकायतों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए समाधान का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) गौतमबुद्ध नगर के अपर आयुक्त परीक्षित खटाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संयुक्त आयुक्त योगेश विजय और अमित त्रिवेदी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस संवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से 50 से अधिक एमएसएमई उद्यमियों और आईआईए सदस्यों ने भाग लिया।

आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन सरबजीत सिंह ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद कई प्रक्रियाओं में सुधार हुआ है, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी भी अनेक व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने उद्यमियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए और कहा कि विभाग उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कर प्रणाली को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img