Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Security: किरायेदारों के दस्तावेज की जांच करेंगे निवासी, पुलिस वेरिफिकेशन होगा अनिवार्य

Noida Security: किरायेदारों के दस्तावेज की जांच करेंगे निवासी, पुलिस वेरिफिकेशन होगा अनिवार्य

नोएडा के सेक्टर-22डी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए वेलफेयर एसोसिएशन ने किरायेदारों के सत्यापन को लेकर नई पहल शुरू की है। एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी नए किरायेदार को प्रवेश देने से पहले उसके दस्तावेजों और पुलिस वेरिफिकेशन की जांच की जाएगी। इसके लिए सेक्टर के निवासियों की एक विशेष टीम गठित की जाएगी।

वेलफेयर एसोसिएशन के अनुसार यह टीम नए किरायेदार के फ्लैट में प्रवेश से पहले उसके पहचान संबंधी दस्तावेज और पुलिस सत्यापन की जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद ही सोसाइटी में प्रवेश की अनुमति देने की व्यवस्था लागू कराने का प्रयास किया जाएगा।

एसोसिएशन इस संबंध में सोसाइटी के सिक्योरिटी हेड को औपचारिक पत्र भेजेगी, जिसमें बिना पुलिस सत्यापन और दस्तावेज जांच के किसी भी नए किरायेदार को प्रवेश नहीं देने का अनुरोध किया जाएगा। साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन से भी सहयोग लिया जाएगा ताकि सत्यापन प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

एसोसिएशन का कहना है कि पहले चरण में नए किरायेदारों की जांच होगी और इसके बाद पहले से रह रहे किरायेदारों के सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य सेक्टर में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और किसी भी सुरक्षा संबंधी खतरे को पहले ही रोकना है।

वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि सेक्टर-22डी में विकास कार्यों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। 29, 54 और 99 वर्गमीटर श्रेणी के सभी फ्लैट मालिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यदि किसी निवासी को किसी प्रकार की समस्या आती है तो एसोसिएशन संबंधित विभागों के साथ मिलकर उसके समाधान का प्रयास करेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें