Bihar : कल हुए लाठीचार्ज को लेकर विधानसभा में हंगामा

Patna (मृत्युंजय) : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पटना में हुए छात्र आंदोलन और पुलिस लाठीचार्ज का मुद्दा गरमा गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच इस मामले को लेकर तीखी बहस हुई, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन में प्रश्नकाल शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायक श्याम बाबू ने पटना में हुए प्रदर्शन का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कल सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोग छात्र नहीं बल्कि आंदोलनकारी थे। भाजपा विधायक ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान उनके ऊपर और अन्य विधायकों पर जानलेवा हमला किया गया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी भी तरह की हिंसा और तोड़फोड़ को स्वीकार नहीं किया जा सकता। विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोग छात्रों के नाम पर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं विपक्ष ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img