Road Accident: नगर बाइपास पर बजरी से फिसली बुलेट, सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा घायल

Road Accident: नगर बाइपास पर बजरी से फिसली बुलेट, सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा घायल

नोएडा। दादरी नगर बाइपास पर सड़क पर फैली बजरी एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुई। बुलंदशहर से गाजियाबाद लौट रहे मां-बेटे की बुलेट बाइक फिसल गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा अभी उपचाराधीन है।

पुलिस के अनुसार हादसा दादरी कोतवाली क्षेत्र के नगर बाइपास पर हुआ। गाजियाबाद के बापूधाम शिवालय निवासी मोनू चौधरी ने बताया कि उनकी बहन कविता (45) अपने बेटे मृदुल चौधरी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर बुलंदशहर से गाजियाबाद लौट रही थीं।

रास्ते में नगर बाइपास पर सड़क पर फैली बजरी के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने कविता की हालत गंभीर होने पर उन्हें गाजियाबाद रेफर कर दिया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं घायल मृदुल का इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दादरी कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img