Greater Noida: औद्योगिक सेक्टरों में शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, इकोटेक-2 बनेगा आदर्श इंडस्ट्रियल सेक्टर

Greater Noida: औद्योगिक सेक्टरों में शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, इकोटेक-2 बनेगा आदर्श इंडस्ट्रियल सेक्टर

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक क्षेत्रों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंगलवार से उद्योग विहार एक्सटेंशन और इकोटेक-2 औद्योगिक सेक्टर में फैक्टरियों से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की सुविधा शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण का लक्ष्य इकोटेक-2 को आदर्श औद्योगिक सेक्टर के रूप में विकसित करना है।

यह सुविधा उद्यमियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद शुरू की गई है। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) ने प्राधिकरण से औद्योगिक इकाइयों से सीधे कचरा उठाने की व्यवस्था लागू करने का आग्रह किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए ग्रेटर नोएडा की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू कर दी गई।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार इससे पहले इकोटेक-3 औद्योगिक सेक्टर में भी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शुरू किया जा चुका है। अब इसे चरणबद्ध तरीके से अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण की टीम ने उद्योग विहार एक्सटेंशन और इकोटेक-2 का दौरा किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई, कचरा निस्तारण और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर आवश्यक सुधार कार्य पूरे कराने का आश्वासन दिया।

प्राधिकरण की योजना के तहत औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर सड़कें, अतिक्रमण हटाना, पौधरोपण, हरित क्षेत्र का विकास, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय और श्रमिक सुविधा केंद्र जैसी सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। विशेष रूप से इकोटेक-2 को आधुनिक और आदर्श औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उद्यमियों और आम नागरिकों से भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img