Stray Dogs: लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या पर फोनरवा ने प्राधिकरण से मांगा स्थायी समाधान

Stray Dogs: लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या पर फोनरवा ने प्राधिकरण से मांगा स्थायी समाधान

नोएडा। शहर में लगातार बढ़ रही लावारिस कुत्तों की समस्या को लेकर फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश को पत्र भेजकर स्थायी समाधान की मांग की है।

फोनरवा के महासचिव केके जैन ने कहा कि आरडब्ल्यूए के पास आवारा कुत्तों को पकड़ने, उनकी नसबंदी कराने या उन्हें अन्य स्थानों पर भेजने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। ऐसे में किसी भी घटना के लिए आरडब्ल्यूए को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं होगा।

पत्र में मांग की गई है कि सभी सेक्टरों में विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित की जाए। साथ ही नसबंदी और एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान तेज किया जाए तथा आक्रामक कुत्तों को डॉग शेल्टर भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

फोनरवा ने यह भी आग्रह किया कि प्राधिकरण आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एक दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करे ताकि शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img