सेंट्रल नोएडा बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 20 बाइकें बरामद

सेंट्रल नोएडा बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 20 बाइकें बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में थाना सूरजपुर पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में खरीदारों की मांग के मुताबिक वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान अलीगंज निवासी रजनीकांत, विनय और आदित्य पाल के रूप में हुई है। इनमें विनय और रजनीकांत सगे भाई हैं। आरोपियों के पास से चोरी की सात बुलेट सहित 20 बाइकें बरामद हुई हैं।

थाना सूरजपुर पुलिस कल तिलपता गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गोल चक्कर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए विनय और रजनीकांत ने बीए की पढ़ाई छोड़कर शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी की वारदात शुरू कर दी थी। रजनीकांत और विनय पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img