Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : दिल्ली में 14वें जेम्स अवार्ड और महाराज अजमीढ़ जयंती का भव्य आयोजनLucknow : टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार- चयन आयोगHapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्री

‘मुस्लिम लीग’ वाले तंज पर PM मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करने पहुंची कांग्रेस

'मुस्लिम लीग' वाले तंज पर PM मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करने पहुंची कांग्रेस
'मुस्लिम लीग' वाले तंज पर PM मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करने पहुंची कांग्रेस

‘मुस्लिम लीग’ वाले तंज पर PM मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करने पहुंची कांग्रेस

घोषणापत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत की है. वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री अपने भाषणों में जो कहते हैं उससे हमें बहुत दुख होता है, उन्होंने हमारे घोषणापत्र के बारे में जो कहा है वह झूठ का पुलिंदा है, हम इससे बहुत दुखी हैं.’

PM की टिप्पणी से हम दुखी: खुर्शीद

खुर्शीद ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने भाषणों में जो कहते हैं, उससे हमें बहुत दुख होता है। उन्होंने हमारे घोषणापत्र के बारे में जो कहा है वह झूठ का पुलिंदा है। हमें इससे बहुत दुख हुआ है। आप किसी अन्य दल के घोषणापत्र पर असहमति रख सकते हैं। आप इस पर बहस कर सकते हैं। आप उसका विश्लेषण कर सकते हैं। लेकिन एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी की पार्टी जो राष्ट्रीय आंदोलन में शामिल रही है, उसके घोषणापत्र के बारे में ऐसा कहना झूठ का पुलिंदा है। जबकि एक बहुत अच्छा घोषणापत्र लिखा गया है।

उन्होंने कहा कि इस घोषणापत्र में मुस्लिम लीग कहां से आ गया? हम एक राष्ट्रीय पार्टी हैं। हमने स्वाधीनता संग्राम में भाग लिया, जो पीएम मोदी की पार्टी ने नहीं किया। हम पर इस तरह के आरोप लगाना दुख की बात है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा, हम इस मामले से बेहद दुखी हैं और हम समझते हैं कि प्रधानमंत्री को ऐसी बात कहने का कोई अधिकार नहीं है। हमने इस मामले को चुनाव आयोग के सामने रखा और उनसे विशेष आग्रह किया है कि वे इसे गंभीरता से लें और इस पर कार्रवाई करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *