Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोपYamuna Expressway Bus Shelter: यमुना एक्सप्रेसवे के 36वें किलोमीटर पर दोनों तरफ बनेंगे बस शेल्टरParamount Floraville STP Fine: एसटीपी की खामियों पर सोसाइटी को दोबारा जुर्माना, कुल बकाया 41.18 लाख

ग्रामीणों ने प्राधिकरण के दस्ते को खदेड़ा

नोएडा के सेक्टर 49 में बरौला गांव के पास की यह घटना पूरे नोएडा में चर्चा का विषय बन गई है
नोएडा के सेक्टर 49 में बरौला गांव के पास की यह घटना पूरे नोएडा में चर्चा का विषय बन गई है

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 49 में बरौला गांव के पास की यह घटना पूरे नोएडा में चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीण अपनी जमीन पर वैध निर्माण बता रहे हैं तो नोएडा प्राधिकरण के अफसर उसे अवैध निर्माण बता रहे हैं। अवैध निर्माण नोएडा प्राधिकरण के ही कुछ अधिकारियों तथा कर्मचारियों की मिली भगत से कराए जाने का आरोप भी लग रहा है।

शुक्रवार सुबह नोएडा प्राधिकरण का अतिक्रमण हटाओ दस्ता अवैध निर्माण तोड़ने बरौला गांव के पास पहुंचा था। आरोप है कि बरौला से लेकर सलारपुर तक नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण की टीम बरौला गांव के निकट हो रहे अवैध निर्माण को तोड़ने के मकसद से पहुंची थी। ग्रामीणों ने तोड़फोड़ का जबरदस्त विरोध किया विरोध को बढ़ता हुआ देखकर नोएडा प्राधिकरण की टीम को वापस भागना पड़ा। लंबे अर्से के बाद यह पहला मौका है जब नोएडा प्राधिकरण के अतिक्रमण हटाओ दस्ते को वापस भागना पड़ा है। पूरे नोएडा शहर में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि नोएडा प्राधिकरण के कुछ अधिकारियों की मिली भगत से नोएडा में बरौला से लेकर सलारपुर पर तक बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को केवल तोड़फोड़ का दिखावा करने की कोशिश की गई थी। अवैध निर्माण को तोड़ने का गंभीर प्रयास नहीं किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *