नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का परीक्षण सफल, लक्ष्य को उड़ाने में रही कामयाब

 

नई दिल्ली, 4 अप्रैल ( टॉप स्टोरी न्यूज नेटवर्क): सामरिक बल कमान (एसएफसी) ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ मिलकर बीते बुधवार की शाम लगभग सात बजे ओडिशा के तट पर स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल उड़ान परीक्षण किया।

इस परीक्षण ने अपने विश्वसनीय प्रदर्शन के साथ को सभी परीक्षण उद्देश्यों को पूरा किया। इसकी पुष्टि टर्मिनल बिंदु पर रखे गए दो डाउनरेंज जहाजों सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात कई रेंज सेंसर द्वारा कैप्चर डेटा से हुई है। लॉन्च को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के प्रमुख और डीआरडीओ और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने देखा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ, एसएफसी और सशस्त्र बलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मिसाइल का सफल विकास और शामिल होना सशस्त्र बलों के लिए एक उत्कृष्ट शक्ति गुणक होगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ने सफल उड़ान परीक्षण के लिए एसएफसी और डीआरडीओ के प्रयासों की सराहना की।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img