Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीरAnant Singh Expelled JDU: बिहार में नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी 6 साल के लिए जेडीयू से निष्कासित

निवेश के बहाने पूर्व आईपीएस अधिकारी से 30 लाख ऐंठे

शेयर बाजार की जानकारी ऑनलाइन दी
शेयर बाजार की जानकारी ऑनलाइन दी

अमर सैनी

नोएडा। साइबर अपराधियों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी को आईपीओ और शेयर बाजार में निवेश कराने का झांसा देकर 30 लाख 62 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने पीड़ित को व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर ठगी की। पीड़ित ने सेक्टर-36 साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पास कुछ समय पहले व्हाट्सऐप पर मैसेज आया, जिसमें घर बैठे डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन ट्रेडिंग करके लाखों रुपये कमाने की बात कही गई थी। उन्होंने जब उक्त नंबर पर संपर्क किया। फोन उठाने वाले ने उनको बताया कि उनकी कंपनी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बंबई स्टॉक एक्सचेंज में निवेश कराती है। झांसे में लेकर उनको व्हाट्सऐप के एक ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में पहले से 100 लोग जुड़े थे। इसके बाद आरोपियों ने उनको ऑनलाइन टास्क दिया। इससे उनको कुछ फायदा हुआ। इसके बाद जालसाजों ने उनको आईपीओ और कंपनियों के शेयर में निवेश करने का टास्क दिया। आरोपियों द्वारा दिए ऐप में उनके निवेश किए रुपये बढ़ते दिखे। इसकी वजह से उन्होंने 30 लाख 62980 हजार रुपये निवेश कर दिए। वह जब अपने मुनाफे की रकम को वापस लेने लगे तो आरोपियों ने उनके ट्रेडिंग अकाउंट को बंद कर दिया। इस दौरान जब उन्होंने उनसे वापस से अकाउंट को खोलने के लिए कहा तो जालसाज उनसे और रुपये निवेश करने के लिए कहने लगे। जब उन्होंने जालसाजों से अपने निवेश के रुपये वापस मांगने लगे तो उनको व्हाट्सऐप ग्रुप से बाहर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर बाजार की जानकारी ऑनलाइन दी

पीड़ित अधिकारी ने बताया कि जब जालसाजों ने उनको व्हाट्सऐप के ग्रुप में जोड़ा था। इस दौरान माया नाम की एक युवती से उनकी बात हुई थी। युवती ने खुद को एक निजी कंपनी का एचआर हेड होने की बात कही थी। उनको शेयर बाजार में निवेश के बारे में व्हाट्सऐप पर वीडियो भेजकर जानकारी देते थे। इसके साथ ही ग्रुप में प्रतिदिन शेयर बाजार से जुड़ी कंपनियों की जानकारी भी दी जाती थी। ग्रुप के सदस्य रोजाना अपने मुनाफे की भी जानकारी ग्रुप में शेयर करते थे।

यहां शिकायत करें

अगर आपके साथ साइबर ठगी होती है तो इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाने और साइबर सेल के टोल फ्री नंबर 1930 और 155260 पर कॉल कर की जा सकती है। इसके अलावा Cybercrime. gov.in पर ई-मेल के जरिये शिकायत की जा सकती है।

ये सावधानी बरतें

1. किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर उसकी आधिकारिक वेबसाइट से लें।

2. जिन वेबसाइट पर लालरंग का निशान दिखाई दे, उनका एक्सेस करने से बचें।

3. यूट्यूब पर जारी किए गए वीडियो में दिए मोबाइल-फोन नंबर पर कॉल न करें।

4. वीडियो और वेब पेज को लाइक करने पर मोटी कमाई होने के झांसे में न आएं।

5. सरकारी विभाग के नाम से अगर कोई कॉल आए तो भुगतान नहीं करें।

6. आईपीओ और शेयर बाजार में निवेश करते समय अच्छे से जानकारी ले लें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *