मुजफ्फरनगर में निर्माणाधीन इमारत की छत करने से 2 लोगों की मौत,17 घायल

मुजफ्फरनगर में निर्माणाधीन इमारत की छत करने से 2 लोगों की मौत, 17 घायल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिर गई. जानकारी के अनुसार जानसठ थाना क्षेत्र के तालदा गांव में उस समय सामने आई जब कई मजदूर घर के अंदर काम कर रहे थे. इस दौरान निर्माणाधीन इमारत गिर गई और इमारत के नीचे 19 लोग दब गए, जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई और 17 मजदूर घायल हो गए. केंद्रीय मंत्री और लोकसभा प्रत्याशी संजीव बालियान ने जानकारी देते हुए बताया, ‘हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है. लगभग 14 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी हालत स्थिर है. एनडीआरएफ की टीम मौके पर हैं. यह हादसा जैक से मकान को उठाने के दौरान हुआ है.’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया. सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे. सीएम योगी ने घायलों के समुचित उपचार के लिए चिकित्सकों की टीम को भी मौके पर पहुंचने को कहा था. मुख्यमंत्री ने कंक्रीट काटने के काम में भी तेजी लाने को लेकर भी निर्देश जारी किया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मजदूर रामपुर जिले के रायपुर कम्हेड़ा थाना सैफनी के रहने वाले हैं.

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img