दबंगों ने दुकानदार को पीटकर लहूलुहान किया

अमर सैनी

नोएडा। बिसरख गांव में कार सवार दबंगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि पीड़ित पर पिस्तौल की बट से हमला किया गया। हमलावर दुकान में रखे रुपये भी लूटकर ले गए। पुलिस ने दो नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक बिसरख गांव में देवेंद्र यादव परचून की दुकान चलाता है। वह बुधवार शाम दुकान पर बैठा था। इस बीच कार में सवार होकर दो युवक आए और दुकान में घुसकर देवेंद्र से मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने पिस्तौल की बट से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस बीच आरोपियों के कुछ अन्य साथी भी वहां आ गए और जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने दुकान में रखे रुपये भी लूट लिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित दुकानदार देवेंद्र ने जिला हापुड़ के गांव जनूपुरा के रहने वाले रोहित यादव, विकास यादव और उनके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामा-भांजे के बीच रुपये को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img