फ्लैट में रंगरलिया मनाने का विरोध करने पर महिला को पीटा

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 113 क्षेत्र स्थित एक सोसायटी में व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ रंगरलिया मना रहा था। तभी उसकी पत्नी फ्लैट पर पहुंच गई। पत्नी के विरोध करने पर पति ने चुन्नी से गला घोंटते हुए उसे जाने से मारने का प्रयास किया। लेकिन फ्लैट में मौजूद युवती ने उसे बचा लिया। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता मीनाक्षी परिवार के साथ थाना सेक्टर 113 क्षेत्र की आम्रपाली प्रिंसले सोसायटी में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह किसी काम से बाहर गई हुई थी। जब वह वापस फ्लैट पर पहुंची तो अपने पति अंकित और एक युवती के साथ फ्लैट में रंगरलिया मनाते हुए पकड़ लिया। इस बीच जब उसने विरोध किया तो अंकित आग बबूला हो गया। आरोप है कि अंकित ने चुन्नी से मीनाक्षी का गला घोटते हुए जान से मारने की कोशिश की। इस बीच फ्लैट में मौजूद युवती ने उसे बचा लिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि महिला ने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत पर आरोपी पति अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img