Noida Traffic: संसद भवन मार्च के चलते नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर भीषण जाम, DND और चिल्ला बॉर्डर पर लंबी कतारें

Noida Traffic: संसद भवन मार्च के चलते नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर भीषण जाम, DND और चिल्ला बॉर्डर पर लंबी कतारें
दिल्ली में जंतर-मंतर से संसद भवन तक प्रस्तावित मार्च को देखते हुए सोमवार को नोएडा-दिल्ली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इसका असर सुबह से ही डीएनडी फ्लाईवे, चिल्ला बॉर्डर और अन्य प्रमुख सीमाओं पर देखने को मिला, जहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।
दिल्ली पुलिस द्वारा सीमा पर हर संदिग्ध वाहन की सघन जांच की जा रही थी। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की जांच के कारण ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी हो गई। सबसे ज्यादा परेशानी ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को हुई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो, इसलिए सीमा पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दिल्ली जाने से पहले अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। दक्षिण दिल्ली और फरीदाबाद की ओर जाने वाले वाहन चालक कालिंदी कुंज मार्ग सहित अन्य वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर सकते हैं।





