Greater Noida: दादा गोलचक्कर से DMIC टाउनशिप तक बनेगी 6 लेन सड़क, नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

 

Greater Noida: दादा गोलचक्कर से DMIC टाउनशिप तक बनेगी 6 लेन सड़क, नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

ग्रेटर नोएडा में दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) टाउनशिप और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बड़ी परियोजना शुरू होने जा रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दादा गोलचक्कर से डीएमआईसी टाउनशिप तक करीब 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क को चार लेन से बढ़ाकर छह लेन करने का फैसला लिया है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।

प्राधिकरण के अनुसार इस परियोजना पर 25.63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क चौड़ीकरण के साथ दोनों ओर फुटपाथ, जल निकासी के लिए आरसीसी नालियां और सेंट्रल वर्ज में सुरक्षा दीवार का निर्माण भी किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के एक से दो महीने के भीतर निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

अधिकारियों का कहना है कि इस सड़क के चौड़ीकरण से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, प्रस्तावित मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट एवं लॉजिस्टिक्स हब और डीएमआईसी टाउनशिप तक पहुंच आसान होगी। इससे मालवाहक वाहनों की आवाजाही भी सुगम होगी और ट्रैफिक जाम में कमी आएगी।

डीएमआईसी टाउनशिप में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। अब तक 30 से अधिक औद्योगिक प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं और कई कंपनियां उत्पादन शुरू कर चुकी हैं। बेहतर सड़क संपर्क मिलने से निवेश को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एलजी चौक से रामपुर गोलचक्कर, राइज चौकी से जलपुरा कट, समृद्धि ग्रांड से सर्वोत्तम स्कूल, इंडिया एक्सपो मार्ट से शारदा गोलचक्कर, आईटीबीपी गोलचक्कर से नटो की मढ़ैया सहित कई प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण पर भी काम कर रहा है।

 

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img