NHRC Notice: गेझा सीवर हादसे में NHRC का स्वत: संज्ञान, नोएडा प्राधिकरण चेयरमैन और पुलिस आयुक्त से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

NHRC Notice: गेझा सीवर हादसे में NHRC का स्वत: संज्ञान, नोएडा प्राधिकरण चेयरमैन और पुलिस आयुक्त से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

नोएडा। सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में सीवर की सफाई के दौरान सफाई मित्र शिवा की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने मीडिया रिपोर्टों के आधार पर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन और गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

एनएचआरसी ने अपने आदेश में कहा है कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 14 जुलाई को 28 वर्षीय सफाई मित्र शिवा की सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हुई थी। रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि सफाई कर्मचारी को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। आयोग ने कहा कि यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला माना जाएगा।

यह हादसा थाना फेज-2 क्षेत्र के सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में हुआ था। जानकारी के अनुसार शिवा सीवर की सफाई के लिए अंदर उतरा था, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। इसके बाद अन्य कर्मचारियों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद नोएडा प्राधिकरण ने दावा किया था कि सीवर सफाई के दौरान सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था। हालांकि अब एनएचआरसी ने पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब कर जांच शुरू कर दी है।

आयोग ने संबंधित अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि इस मामले के बाद देशभर में सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों और सफाई कर्मियों की सुरक्षा को लेकर फिर से बहस तेज हो सकती है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img