Ganja Smuggling: नोएडा में महिला गांजा तस्कर गैंग का भंडाफोड़, 5 महिलाएं गिरफ्तार, 6.1 किलो गांजा बरामद

Ganja Smuggling: नोएडा में महिला गांजा तस्कर गैंग का भंडाफोड़, 5 महिलाएं गिरफ्तार, 6.1 किलो गांजा बरामद

नोएडा। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में सक्रिय एक महिला गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ दिल्ली, आगरा, इटावा और लखनऊ सहित कई शहरों में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक मामलों के मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग से मिली सूचना के आधार पर सेक्टर-18 स्थित बिजलीघर के पास बने पार्क में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान नेहा, प्रेमा, बिंदिया उर्फ सोनाक्षी, लक्ष्मी और सुशीला उर्फ करिश्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

जांच में सामने आया कि नेहा और बिंदिया मध्य प्रदेश के राजगढ़ की रहने वाली हैं, जबकि लक्ष्मी और सुशीला मूल रूप से आगरा की निवासी हैं और वर्तमान में दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रह रही थीं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक बिंदिया, लक्ष्मी और सुशीला के खिलाफ चोरी, लूट और लूट के प्रयास जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं नेहा के खिलाफ लखनऊ में चोरी का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह गांजा कहां से लाता था और नोएडा तथा एनसीआर के किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जाती थी। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस धंधे से जुड़े सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img